आगराजनता की आवाज़
खंदौली में अतिक्रमण, आये दिन लगता है जाम, पुलिस की सख्त चेतावनी के बावजूद लोग नियमों और सामाजिक व्यवस्थाओं का नहीं कर रहे पालन

आगरा। खंदौली में अतिक्रमण बेलगाम हो रहा है। क्षेत्र में पड़ाव व्यस्त चौराहा अतिक्रमण से अपना अस्तित्व खोता जा रहा है। हर सोमवार व गुरुवार को यहां बाजार लगता है।सड़क पर आधी सड़क अवैध वाहनों व ढकेलों से घिरी रहती है। हर कदम पर अतिक्रमण है, जिसके चलते जाम लगा रहता है। प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है, लोग भी लापरवाह बने हुए हैं। जाम के चलते आसपास के लोग अतिक्रमण का शिकार होते हैं।
आपको बता दें खंदौली के बाजार क्षेत्र में बढ़ते अस्थाई अतिक्रमण पर थाना पुलिस ने सख्ती बरती थी। आए दिन लगने वाले जाम और राहगीरों को हो रही थी परेशानी के मद्देनजर पुलिस ने बाजार में अभियान चलाकर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी थी। लेकिन पुलिस की चेतावनी के बावजूद लोग यातायात नियमों और सामाजिक व्यवस्थाओं का पालन नहीं कर रहे हैं।




