आगरा
युवा शक्ति फाउंडेशन का सदस्यता ग्रहण अभियान 11 मार्च

आगरा। युवा शक्ति फाउंडेशन के नेतृत्व में 11 मार्च को चलाया जाएगा सदस्यता ग्रहण अभियान युवा शक्ति फाउंडेशन के संस्थापक मनीष पंडित ने बताया इसमें युवाओं को संस्था में जोड़कर सामाजिक कार्य,शिक्षा, सामाजिक न्याय, युवा सशक्तिकरण और भारतीय संस्कार को बढ़ावा देने का कार्य किया जाएगा। नया जोश, नई शक्ति: युवा शक्ति फाउंडेशन के साथ समाज में परिवर्तन के संकल्प को लेकर युवाओं को साथ आने का आवाहन किया जा रहा है अब आपकी बारी है! राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा के लिए आगे आएं। सिर्फ सोचने से बदलाव नहीं आता, साथ मिलकर प्रयास करने से आता है। युवा शक्ति फाउंडेशन लेकर आया है ‘सदस्यता ग्रहण अभियान’। यदि आपमें समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा है, तो आपसी एकता की भावना जागृत कर अपनी ऊर्जा को सही दिशा दें ।



