आगरा
खंदौली में आवारा कुत्तों का हमला: गोवंश को किया घायल सूचना पर दौड़े भाकियू नेता व गौ सेवक

आगरा। सोमवार रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। आवारा कुत्तों ने एक छोटे गोवंश पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक गिर्राज सिंह नौहवार भाकियू नेता व गौ सेवक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कुत्तों से गोवंश को बचाया और गौ सेवकों ने तुरंत पशु चिकित्सक को बुलाया। उसका प्राथमिक उपचार कराया। गोवंश की हालत नाज़ुक बताई गयी। उपचार के बाद अब हालत ठीक है।



