आगराजनता की आवाज़

दयालबाग़ मार्ग पर जाम ही जाम, अतिक्रमण और बीच सड़क पर खड़े वाहनों से लगता है जाम, पांटून पुल का नहीं मिल पा रहा लाभ

आगरा। सड़क किनारे लगाए गए सब्जी, फल के ठेले तंबू, रोड किनारे सामान रखकर अस्थायी अतिक्रमण होने से नगर का यातायात प्रभावित हो रहा है। वहीं जिम्मेदारों की अनदेखी व समुचित कार्रवाई नहीं करने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं।

आपको बता दें भगवान टाकीज से खंदौली जाने में वाटर वर्क्स, रामबाग चौराहा, टेढ़ी बगिया से पर जाम से भी जूझना पड़ता था। इससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में लंबे समय से खंदौली के लोग पोइया घाट पर यमुना पीपा पुल की मांग कर रहे थे जिसे एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने द्वारा पूरा किया लेकिन पांटून पुल का लोगों को लाभ नहीं मिल पा रहा दयालबाग़ मार्ग पर और अधिक हालत खराब है। सड़क पर लोग दुकानें लगाकर बैठ रहे हैं। इससे एक साइड की रोड ब्लॉक हो जाती है। इसके अलावा रहवासी वाहन खड़े कर देते है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही हैं। ऐसे में वाहन चालकों को बचते हुए निकलना पड़ता है। इधर दुकानों के बाहर सामान रखने से मार्ग संकरा हो जाता है। जिससे आवागमन में दिक्कत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button