आगराजनता की आवाज़

खंदौली में शहीद दिवस पर देश के वीरो को श्रद्धांजलि अर्पित करना भूल गए नेतागण (भाकीयू ) के किसान नेता पहुंचे

आगरा। खंदौली में ब्लॉक परिसर के सामने  शहीद दिवस मनाया। भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की 95वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रदेश प्रचार मंत्री गिर्राज सिंह नौहवार ने क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।उन्होंने कहा, “जिनके साहस से आज़ादी का सूरज मुस्काया है, उन वीरों का बलिदान हर युग ने शीश झुकाया है।” उन्होंने कहा आज शहीद दिवस पर शहीदों को नमन करें, उनके बनाये रास्ते पर अनुगमन करें।” “वतन की आबरू को जो हंसकर फांसी झूल गये, अपनी खुशी सपने देश की खातिर भूल गये।

उन्होंने कहा हमारे क्षेत्र के कुछ नेताओ को शोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने से फुरसत ही नहीं है शहीदों के लिए समय नहीं है ये  बड़े ही शर्म की बात है की वो  शहीद दिवस पर देश के वीरो को श्रद्धांजलि अर्पित करना भूल गए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button