आगरा

खंदौली में युवती के साथ दरिंदगी, फेसबुक मित्र से मिलने आई थी आगरा

होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म का आरोप, भागने पर ऑटो सवारों ने भी किया सामूहिक अत्याचार

आगरा खंदौली:फेसबुक की दोस्ती दुष्कर्म में बदल गई उसके साथ एक जगह नहीं दो-दो जगह सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया मोहब्बत की नगरी में दोस्ती का पैगाम लेकर आई महिला को किस-किस ने निशाना बनाया यह तो पुलिस जांच में ही निकाल कर आएगा दोस्ती के बाद प्रेमी से मिलने आगरा आई उत्तराखंड की एक महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने उसे एक गेस्ट हाउस में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से निकलकर भागी युवती के साथ ऑटो सवारों द्वारा भी सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। बाद में आरोपी उसे खंदौली क्षेत्र के अगरपुर गांव के पास अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पीड़िता से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार के टपरी थाना क्षेत्र निवासी युवती की फेसबुक के माध्यम से आगरा के दयालबाग निवासी युवक से दोस्ती हुई थी। करीब बारह दिन पहले वह उससे मिलने आगरा पहुंची। युवक उसे भगवान टॉकीज क्षेत्र के पास एक गेस्ट हाउस में ले गया, जहां उसे कथित रूप से बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
बताया गया है कि बीती रात युवती किसी तरह वहां से भागने में सफल रही दोस्त ने उसे कोर्ट मैरिज करने का वायदा किया और कोर्ट मैरिज करने वाले नेवी उसे अपना निशाना बना लिया। आरोप है कि रास्ते में मिले ऑटो सवारों ने उसे खंदौली क्षेत्र के अगरपुर के पास ले जाकर उसके साथ फिर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए।
तड़के करीब साढ़े चार बजे युवती अगरपुर स्थित एक आटा मिल के पास पहुंची और वहां शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर मिल के पास रहने वाले देवेंद्र सिंह बाहर आए और युवती की हालत देख तत्काल कपड़े दिए गए फिर मिल मालिक कमलेश शर्मा (निवासी कालिंदी विहार) को सूचना दी।
मौके पर पहुंची कमलेश शर्मा ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है लेकिन सवाल खड़ा होता है कि आपातकालीन स्थिति में सहायता करने वाली महिला को ही पुलिस पीड़ित के साथ थाने ले गई महिला पुलिस नहीं आ सकी सुबह घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने देखा एक महिला की चप्पल कुछ कपड़े खेत में पड़े हुए हैं शराब के पव्वा भी खेत के अंदर ही पड़े दिखाई दिए पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है महिला ने जाकर आटा मिल पर आवाज लगे उसके पास रहने वाले देवेंद्र सिंह ने बताया कि चार पांच बजे के बीच में सोच के लिए मैं जा रहा था तभी महिला हंगामा कर रही थी मैंने आवाज लगे तो महिला ने मुझसे कहा अब्बा मेरे साथ घटना हुई है मैं नगिन अवस्था में हूं देवेंद्र सिंह ने तत्काल महिला की सहायता करते हुए उसे कपड़े दिए और आटा मिल मालिक को फोन कर सूचना दी

महिला पुलिस की नहीं मिली सहायता महिला के साथ घटना हो गई सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन महिला पुलिस की सहायता पुलिस उपलब्ध नहीं कर सकी सूचना करता को ही पुलिस सहायता के लिए थाने ले गई और उन्हें महिला के साथ थाने पर बिठाया रखा सुबह 8:00 बजे जाकर महिला पुलिस थाने पर पहुंची और उसके बाद सहायता करने वाले आटा मिल मालिक की मां को थाने से जाने दिया इससे क्या लगता है कि अगर किसी की सहायता करो तो उसको भी परेशानी झेलनी पड़ेगी आपातकालीन स्थिति में क्या महिला पुलिस उपलब्ध नहीं हो सकती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button