आगरा
आगरा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

आगरा में होमगार्ड भर्ती 2025 परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज..।
डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सेक्टर व स्टैटिक मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 25, 26 व 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
➡️ 28 केंद्रों पर 75,168 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
➡️ दो पालियों में परीक्षा (सुबह 10–12 बजे, शाम 3–5 बजे)
➡️ CCTV, बायोमेट्रिक व सुरक्षा के कड़े इंतजाम
➡️ मोबाइल/स्मार्ट वॉच/ब्लूटूथ पूरी तरह प्रतिबंधित
सभी केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया व मेडिकल सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी



