आगरा

भरतभूषण तिवारी की कथित फर्जी पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की निष्पक्ष जांच हो, दोषी बचने ना पाए, ज्ञापन सौंपा

आगरा। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न माननीय राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जी निर्देशानुसार आगरा टीम ने एडीएम यमुनाधर चौहान जी को महामहिम राष्ट्रपति के नाम दिया गया ज्ञापन

सविनय निवेदन है कि अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) जिला आगरा की ओर से आपका ध्यान समाजसेवी भरतभूषण तिवारी की संदिग्ध पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु की और आकृष्ट करावा जा रहा है। इस घटना ने पूरे समाज में लगाय व्यवस्था एवं मानवाधिकारों को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं।

यदि किसी व्यक्ति आत्मसमर्पण किया था अथवा उसे पुलिस अभिरक्षा में लिया गया था, तो उसके बाद कथित मुठभेड़ में उसकी मृत्यु की घटना अत्यंत गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच होना लोकतंत्र एवं संविधान की भावना के अनुरूप आवश्यक है।

अतः आपसे विनम्र अनुरोध है कि निम्नलिखित मांगों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई कराने की कृपा करें-

1. इस पूरे प्रकरण की उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अथवा सीबीआई से स्वतंत्र एवं न्यायिक जांच कराई जाए।

2. मुठभेद से संबंधित संपूर्ण वीडियो रिकॉर्डिंग, पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फोरेंसिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए, जिससे मृत्यु की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकें।

3. घटना से जुड़े सभी प्रत्यक्षदर्शियों एवं गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

4. यदि जांच में कोई भी अधिकारी साक्ष्य मिटाने, तब्य छिपाने, झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करने अथवा जांच को प्रभावित करने का दोषी पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए।

5. मृतक के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता, गुरुक्षा तथा परिवार के एक पात्र सदस्य को सरकारी सेवा प्रदान की जाए।

6. दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध आरतीय कानून के अनुसार हत्या एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं में निष्पक्ष अभियोजन चलाया जाए।

7. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग एवं अन्य सक्षम संवैधानिक संस्थाओं की निगरानी में जाँच कराई जाए, ताकि जनता का न्याय व्यवस्था पर विश्वास बना रहे।

महोदया, हमें पूर्ण विश्वास है कि संविधान के संरक्षक के रूप में आप इस गंभीर विषय पर संवेदनशीलता एवं निष्पक्षता के साथ आवश्यक हस्तक्षेप करेंगी, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

प्रार्थी
अनुज कुमार उपाध्याय जिला अध्यक्ष, आगरा।
अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा (रा.) संजय शर्मा जिला प्रभारी ,राजीव शर्मा महानगर उपाध्यक्ष, अन्नु दुवे जिला पीडिया प्रभारी, लोकेंद्र शर्मा जिला उपाध्यक्ष, संदेश शर्मा जी, चन्द प्रकाश शर्मा विधानसभा अध्यक्ष, सुनिल देवराती, रिन्कु पचौरी, निखिल लावनिया , भगवती शर्मा, श्याम तिवारी जी,भुपेन्द शर्मा जी सदस्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button