
उत्तर प्रदेश ने विगत कुछ वर्षों के दौरान विकास के नए आयाम स्थापित किए है।
आज उत्तर प्रदेश, देश के अंदर टाॅप थ्री इकोनाॅमी में है। आज उत्तर प्रदेश की पहचान वन डिस्ट्रिक्ट,वन मेडिकल काॅलेज, वन डिस्ट्रिक्ट,वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट,वन कुज़ीन’ से है।भारत में बनने वाले इलेक्ट्राॅनिक कम्पोनेण्ट का साठ प्रतिशत तथा मोबाइल फोन का पंचचन प्रतिशत निर्माण उत्तर प्रदेश में हो रहा है। उत्तर प्रदेश में नौ लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। परम्परागत उद्यम फिर से पुनर्जीवित हुए हैं। इसमें करीब साढ़े तीन करोड़ युवाओं को रोजगार प्राप्त हुआ है। विरासत के साथ विकास की यात्रा प्रगति पर है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम के भव्य मन्दिर का निर्माण हुआ। भव्य काशी विश्वनाथ धाम और विंध्याचल का गौरव के अनुरूप विकास किया गया। मथुरा वृन्दावन में विकास कार्य हो रहे हैं। शुकतीर्थ और भागवत भूमि को पहचान मिल रही है। विदुर कुटी के लिए धनराशि आवंटित की गई है।



