प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव में डॉ. नंदन सिंह अध्यक्ष निर्वाचित

आगरा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, शाखा आगरा का चुनाव गुरुवार को संभागीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण प्रशिक्षण केंद्र, सीएमओ कार्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में कुल 144 सदस्यों में से 132 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
अध्यक्ष पद पर डॉ. नंदन सिंह ने 43 वोट के अंतर से जीत दर्ज करते हुए डॉ. कुंवर बहादुर सिंह को पराजित किया। वहीं सचिव पद पर डॉ. राजवीर सिंह ने डॉ. अजय कुमार यादव को छह वोट से हराकर जीत हासिल की।
चुनाव अधिकारी डॉ. नगेंद्र कुमार गुप्ता और रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।
इसके अलावा कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उपाध्यक्ष सामान्य पद पर डॉ. कृष्ण कुमार और डॉ. रविंद्र कुमार सिंह, महिला उपाध्यक्ष पद पर डॉ. सुप्रिया जैन, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर डॉ. मुकेश चौधरी, वित्त सचिव पद पर डॉ. उपेंद्र कुमार तथा संपादक पद पर डॉ. शरद चंद्र केशरी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के समर्थकों ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताई और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद व्यक्त की।



