देश-दुनियाराजनीतिक

एत्मादपुर विधानसभा जगवीर सिंह तोमर भी मैदान में कभी भी कर सकते हैं ऐलान

आगरा उ,प्र,

आगरा एत्मादपुर विधानसभा से जगवीर सिंह तोमर की दावेदारी तेज, कभी भी कर सकते हैं चुनाव लड़ने का ऐलान*

भूपेंद्र भारद्वाज मौत

भारत TV

*आगरा/खंदौली।* एत्मादपुर विधानसभा सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, ब्रज क्षेत्र के महामंत्री जगवीर सिंह तोमर ने भी चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वे कभी भी चुनाव लड़ने की घोषणा कर सकते हैं।

जगवीर सिंह तोमर खंदौली ब्लॉक के दो बार ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। 2005 से 2010 में 2016से 2021तक ब्लॉक प्रमुख रहते हुए उन्होंने क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। गांव-गांव में उनकी पहचान एक जमीनी नेता के रूप में है।

उनका राजनीतिक परिवार भी क्षेत्र में काफी सक्रिय रहा है। उनके भाई सत्यवीर सिंह तोमर भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं, जिससे तोमर परिवार का जनाधार लगातार मजबूत माना जाता है।

सूत्रों के अनुसार जगवीर सिंह तोमर एत्मादपुर विधानसभा से भाजपा में अपनी दावेदारी कर रहे हैं। पार्टी ने अगर उन्हें उम्मीदवार बनाया तो वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन  जनता के आशीर्वाद से  मैदान में उतर कर आएंगे

एत्मादपुर में लगातार जनसंपर्क कर रहे जगवीर सिंह तोमर किसान हित, विकास और सुशासन के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। उनके समर्थकों में इस घोषणा को लेकर उत्साह है।

प्रत्याशियों पर पड़ सकता है असर

जगदीश सिंह तोमर अगर निर्दलीय भी आते हैं तो तमाम पार्टियों के प्रत्याशियों पर असर अवश्य पड़ेगा क्योंकि दोनों भाई ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं क्षेत्र में उनकी पहचान है तमाम वोटर उनके समर्थक हैं

*राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर तोमर मैदान में आते हैं तो एत्मादपुर का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल सकता है।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button