यूपी

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से शैक्षणिक सुधार

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। इसके दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया गया। ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में अभूतपूर्व कार्य किए गए। इसके फलस्वरूप सैचुरेशन के लक्ष्य को छत्तीस प्रतिशत से बढ़ाकर छियांनबे प्रतिशत करना संभव हुआ।
माध्यमिक शिक्षा में तेईस हजार से अधिक विद्यालयों में अब तक प्रोजेक्ट अलंकार के अंतर्गत नए भवन और आधुनिक ढांचागत सुविधाएं और संसाधन विकसित किए गए हैं। इसके तहत विद्यालयों में प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, बेहतरीन क्लास रूम सहित विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का विकास किया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत विश्वगुरु तब था जब भारत दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों का संचालन करता था। नालंदा, तक्षशिला के विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय थे। तब भारत विश्वगुरु था। यह धरोहर हमारे पास मौजूद है। इसको समझने और पहचानने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button