
आगरा से बड़ी खबर –
*कक्षा 7 के छात्र को शिक्षक ने डंडे से पीटा, हाथ फ्रैक्चर, 6 दिन बाद FIR*
*आगरा:* थाना अछनेरा क्षेत्र के धर्मपुरा कंपोजिट विद्यालय में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि कक्षा 7 के एक मासूम छात्र को सिर्फ इसलिए बेरहमी से डंडे से पीट दिया गया, क्योंकि वो बिना अनुमति के शौच के लिए चला गया था। शिक्षक की पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि छात्र का हाथ फ्रैक्चर हो गया।
*पिता 6 दिन तक लगाता रहा थाने के चक्कर*
पीड़ित छात्र के पिता का आरोप है कि घटना के बाद वो 6 दिन तक थाने-चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी कहीं सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करने में हीलाहवाली की।
आखिर में थक हारकर पीड़ित पिता ने डीसीपी वेस्ट से पूरे मामले की शिकायत की। डीसीपी वेस्ट के हस्तक्षेप के बाद थाना अछनेरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी शिक्षक के खिलाफ FIR दर्ज की है।
*पुलिस जांच में जुटी*
पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्र का मेडिकल कराया गया है, जिसमें हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है।
वहीं इस घटना के बाद से शिक्षा विभाग और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।



