खंदौली में खनन माफियाओं पर दलित समाज के युवक की हत्या का आरोप, किसके संरक्षण में चल रहा था मिट्टी का खनन

आगरा खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं हर रोज मिट्टी का अवैध खनन होता है पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा स्पष्ट आदेश दिए गए हैं के कोई भी अवैध खनन नहीं होगा दूसरी तरफ एत्मादपुर विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह का कहना है कि बिना अनुमति के कोई भी मिट्टी का अवैध खनन नहीं होगा लेकिन पुलिस को कोई रोक नहीं सकता पुलिस चाहे कुछ भी कर सकती है इलाका पुलिस मोटी रकम खनन माफियाओं से लेती है और रात आदि होते ही खनन माफिया सक्रिय हो जाते हैं खुद पुलिस वाले खंड माफियाओं की रखवाली करते हैं कि कोई अधिकारी इस तरफ आ तो नहीं रहा अगर कोई भी अधिकारी की गाड़ी आती नजर देती है तो खनन माफियाओं को फोन कर सूचना दे दी जाती है खनन माफिया अपने साथ दर्जनों के हिसाब से अवैध हथियार लेकर युवक रखते हैं किसी पर भी हमला कर सकते हैं ताज नगरी में कई बार खनन माफियाओं के द्वारा पुलिस वालों की हत्या की गई है लेकिन किसी पर कोई फर्क नहीं पड़ता लगातार अवैध खनन चल रहा है जब कोई बात खनन की आती है तो पुलिस हाथ खड़े कर देती है कि हमारे क्षेत्र में खनन नहीं होता गरीब आदमी अगर एक एक गाड़ी मिट्टी लेकर जाता है तो पुलिस वाले उसे रोक लेते हैं और उसकी बैलगाड़ी को भी थाने पर खड़ी कर लेते हैं लेकिन ट्रैक्टर ट्राली डंपर पुलिस की मिली भगत से चलते हैं क्योंकि उनको प्रतिदिन के हिसाब से मोटी रकम मिलती है अब इस बात से कौन इनकार कर सकता है की मिट्टी का खंड नहीं होता पुलिस चाहे तो अपने क्षेत्र में कुछ भी नहीं होने दे सकती लेकिन ताजी मामला देखने को आया है के खनन माफियाओं के द्वारा युवक की हत्या कर दी गई पहले खनन माफिया युवक को मिट्टी कार्य करने के लिए घर से बुलाकर ले गए उसके बाद आधी रात को उसकी हत्या कर दी गई बताया गया है की मिट्टी में दबाकर हत्या की गई है
मामला थाना खंदौली के मलूपुर क्षेत्र का बताया गया है जहां पुलिस की मिली भगत से मिट्टी का अवैध खनन खनन माफिया कर रहे थे आधी रात के बाद मिट्टी का कार्य प्रारंभ हो जाता है और पुलिस रखवाली करना प्रारंभ कर देती है सूत्रों का कहना है कि ट्रैक्टर ट्रॉली वालों से₹10000 प्रतिदिन डंपर वालों से ₹30000 प्रतिदिन के हिसाब से पुलिस मोटी रकम लेती है कई थाना क्षेत्र में तो प्रति डंपर ₹5000 इलाका पुलिस को जाता है थाने के हमरा ,ड्राइवर या अन्य रसोईया के माध्यम से पैसा पहुंचता है जिससे कोई बात नहीं सकता कि पैसा किसने लिया और काम प्रारंभ हो जाता है हत्या की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे पुलिस को सूचना दी गई पुलिस भी पहुंच गई लेकिन जब पता चला कि खनन माफियाओं ने हत्या की है तो पुलिस के होश उड़ गए क्योंकि मामला अधिकारियों तक पहुंचेगी और खनन बंद है फिर भी खनन कैसे चल रहा था पुलिस ने मौके पर ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद की है खनन माफिया फरार हो चुके हैं क्षेत्र में बताया गया है कि बड़े स्तर पर कई दिनों से मिट्टी का अवैध खनन चल रहा था कई जेसीबी मिट्टी का खनन कर रही थी लेकिन पुलिस हर रोज खनन होने की बात करती आ रही है क्योंकि यमुना किनारे क्षेत्र में हर कोई अधिकारी उसे तरफ नहीं जाता इसलिए पुलिस मिलकर खनन माफियाओं से खनन कराती रहती है परिजनों के द्वारा थाने पर मुकदमा लिखने के लिए तैयार नहीं है पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है मृतक के परिजन अभी थाने पर ही मौजूद हैं
मिट्टी का खनन बंद है फिर किसके संरक्षण में चल रहा था यह तो पुलिस ही बता सकती थाने ने के कई लोग खनन माफियाओं के संपर्क में थे उन्हीं के माध्यम से लेनदेन कर खनन का कार्य कराया जा रहा था
खंदौली में चार महीने से चल रहा था अवैध खनन मृतक की माँ का कहना है की हर रोज लेकर जाते थे मेरे पुत्र को


