देश-दुनियायूपी

एटा कासगंज – फर्जी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज का भंडाफोड़

उत्तर प्रदेश एटा

एटा / कासगंज – फर्जी यूनिवर्सिटी , मेडिकल कॉलेज का भंडाफोड़*

एटा जिले के मारहरा थाना क्षेत्र में 4 साल से चल रहे फर्जी मेडिकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है।

पुलिस जांच में सामने आया कि ‘बीएस मेडिकल कॉलेज एंड यूनिवर्सिटी’ के नाम से 2022 से डी-फार्मा, बी-फार्मा, बीएससी नर्सिंग, बीएएमएस, जीएनएम, एएनएम, डीएमएलटी, बीएमएलटी जैसे कोर्सों में फर्जी एडमिशन दिए जा रहे थे।

*कैसे खुला राज?*
16 सितंबर को अपहरण और 2 लाख की फिरौती की झूठी सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू की तो अपहरण की कहानी फर्जी निकली। इसके बाद पुलिस को खेत में चल रहे कॉलेज और फर्जी दस्तावेजों का पता चला।

पुलिस ने मौके से फर्जी मार्कशीट, आईडी कार्ड, प्रवेश फॉर्म, हाजिरी शीट, परीक्षा पुस्तिकाएं, फीस रसीदें, मोहर, लेटर पैड, लैपटॉप और बैंकों के फर्जी चेक बरामद किए हैं।

*गिरफ्तार आरोपी:*
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतेन्द्र कुमार (36) निवासी महमूदपुर नगरिया मारहरा, गौरव अग्रवाल (42) निवासी नदरई गेट कासगंज, भगवान दास (59), नरेन्द्र उर्फ पप्पू (58) और मो. शरीफ कुरैशी (75) के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक जिस बीएस नामक व्यक्ति के नाम पर कॉलेज का पंजीकरण दिखाया गया, वह वास्तव में चाय बेचता है। एक 75 वर्षीय व्यक्ति को कागजों में फैकल्टी दिखाया गया था, जबकि उसने खुद को चपरासी बताया। 9dcf

एसएसपी डॉ. इलामारन के अनुसार मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button